8 सितंबर 2012 - 19:30

ईरानी संसद के सदस्यों ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के 16वें शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर सुप्रीम लीडर को बधाई दी है....

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी संसद के सदस्यों ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के 16वें शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर सुप्रीम लीडर को बधाई दी है।प्राप्त रिपो4ट के अनुसार ईरानी संसद के सदस्यों ने सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई के नाम अपने पत्र में इस बात पर बल दिया कि तेहरान में सुप्रीम लीडर के नेतृत्व में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन का आयोजन और बैठक में आपकी भागीदारी, ईरान की इस्लामी व्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय विश्वास और दुश्मन के अलग थलग होने का संकेत है।इस पत्र में सभा को नाकाम करने की अमेरिका और ज़ायोनी शासन की साजिशों की ओर इशारा करते हुए सांसदों ने कहा है कि तेहरान की बैठक में सदस्य देशों के प्रमुखों और उनके उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडलों की भागीदारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान की क्षमताओं को राष्ट्रों के सामने उजागर कर दिया है।.........166